शनिवार को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, तुला से मीन राशि वालों के खुलेंगे किश्मत के द्वार, जिंदगी पर क्या होगा असर?
mahendra india news, new delhi
राशिफल में कल शनिवार यानि 4 जुलाई 2026 के दिन शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का संबंध सौंदर्य, ऐश्वर्य, पैसा और कला से माना जाता है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार के दिन शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सू्र्यदेव की सिंह राशि में इंट्री होगी। शुक्र की यह बदलती चाल व्यक्ति को अधिक आत्मविश्वासी बनाने के साथ संचार के मामले में लाभ दिलाएगी। इस अवधि में व्यक्ति अपने संबंधों को लेकर काफी गंभीर हो सकता है। जॉब, बिजनेस, पैसा और कला के मामले में नये अवसर मिल सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब शुक्र देव सिंह राशि में इंट्री करते हैं, तो आपसी संबंध बेहतर होने के साथ संबंधों में मधुरता और जुड़ाव का भाव बढ़ता है। व्यक्ति में अपने कौशल को पहचानने और टारगेट को पूरा करने का साहस मिलता है। शुक्र का यह गोचर नये विचारों को बढ़ावा देने के साथ अहंकार के टकराव से स्वयं को बचाने का भी है। ऐसे में जानें किस राशि पर क्या प्रभाव होगा।
तुला राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि के स्वामी हैं और वे आपकी राशि से एकादश भाव (फायदा और इच्छा पूर्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह शुक्रदेव की सबसे मजबूत स्थितियों में से एक है। ऐसे में अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। दोस्तों और प्रभावशाली व्यक्तियों की पूरी मदद मिलेगी। नये लोगों से मेल-जोल आपके कार्यक्षेत्र में नए रास्ते खोलेगा। आपकी पुरानी रुकी हुई इच्छाएं अब पूरी होने लगेंगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) को सक्रिय कर रहे हैं। यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र और साख के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। जॉब में आपकी पहचान बढ़ेगी और आपकी कलात्मक कुशलता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों और पेशेवरों को नए अवसर मिलेंगे। आप अपनी कुशलता और अच्छी छवि से लाभ कमाएंगे।
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आपके भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा। यात्रा, उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक कार्यों और गुरुओं के मार्गदर्शन से आपको बहुत अच्छे अनुभव मिलेंगे। दूर के स्थानों से जुड़े व्यापारिक अवसर भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से अष्टम भाव (गुप्त धन और शोध का क्षेत्र) को सक्रिय कर रहे हैं। यह गोचर संयुक्त धन, निवेश और गुप्त मामलों के लिए जाना जाएगा। इन विषयों को बहुत ही सावधानी से संभालने की आवश्यकता होगी। रिश्तों में आपसी समझ बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। धन से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत जल्दबाजी में लेने से बचें।
कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से सप्तम भाव (शादी और साझेदारी का क्षेत्र) में इंट्री कर रहे हैं। बेहतर वार्ता और आपसी समझ के बल पर आपके शादी, संबंध और व्यापारिक साझेदारी में बहुत सुधार होगा। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें इस समय विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मीन राशि (
इस राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से छठे भाव (ऋण, रोग और शत्रु का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लोगों को बहुत ही कुशलता और कूटनीति से संभालने की आपकी कला में सुधार होगा। अपनी सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। खान-पान और सुख-सुविधाओं में बहुत अधिक डूबे रहने से बचें।