नाथूसरी चौपटा में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस, भजन सम्राट रामधन गोस्वामी ने भजनों से बांधा समां

 

 mahendra india news, new delhi
 विश्वकर्मा मंदिर नाथूसरी चौपटा में विश्वकर्मा दिवस पर सोमवार को भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही कारीगरों  विश्वकर्मा के भक्तों ने मंदिर में बनी भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज जांगड़ा, सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां, कृष्ण कासनियां नंबरदार, रघुवीर कड़वासरा, रामकुमार सुथार, मनीराम जांगड़ा, प्रेम सुथार, जगदीश, डॉ मोहित सुथार ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


हरियाणा के भजन सम्राट रामधन गोस्वामी ने भजनों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। सबसे पहले गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गायक कलाकार रामधन गोस्वामी ने भजनों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान किया । इसके साथ ही चोपटा का इतिहास भी बताया। भजनों ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। शुभारंभ पर मनोज जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दिवस की सभी को बहुत-बहुत बधाई।
 विश्वकर्मा के वंशजों का समाज में एक अहम स्थान है, और हर जगह मान-सम्मान मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादूगर अशोक सम्राट ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन करते हुए एक से बढक़र एक करतब दिखाए । 

 कार्यक्रम में मंदिर कमेटी व आयोजकों द्वारा पधारे हुए सभी प्रमुख अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करवाया। इस मौके पर जगतपाल कासनियां, सीताराम, इंद्रपाल, राजेंद्र जांगड़ा,  दिनेश जांगड़ा, राकेश सुथार, जयवीर जागड़ा, रघुवीर कड़वासरा, राधाकृष्ण, राजेश, बीरबल मिस्त्री, लीलूराम सुथार, सीताराम, राकेश सुथार, प्रभु, रामस्वरूप सोनी, प्रेम कुमार महता, भरत सिंह, आदराम, जगदीश, सरदार कुलवंत, साहबराम,  सहित कई पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे।