सिरसा में मां भगवती के जयकारों से गूंजे वार्ड 14 और 28, गोबिंद कांडा ने जागरणों में की पूजा-अर्चना

 

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 वरिष्ठ BJP नेता और श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सिरसा के वार्ड नंबर 14 स्थित सरकारी स्कूल के पास  माँ अम्बे भवानी जागरण समिति द्वारा माँ भगवती के दूसरे जागरण व वार्ड नंबर 28 स्थित रानिया चुंगी बाजीगर मोहल्ला में बाजीगर युवा क्लब की और से चौथा मां भगवती का ज्यौत प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। वार्ड नंबर 14 स्थित सरकारी स्कूल के पास  माँ अम्बे भवानी जागरण समिति द्वारा माँ भगवती के दूसरे जागरण में विशिष्ठ अतिथि और गणेश पूजन वार्ड पार्षद अंग्रेज बटला ने किया।


गोबिंद कांडा  ने ज्योति प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा थे । पूजा-अर्चना के पश्चात गोबिन्द कांडा ने उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि मॉ भगवती सभी की मनोकामना पूर्ण करे और युवा वर्ग इसी प्रकार धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में शिरकत कर एक समूह संपन्न और शिक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान देता रहे। ऐसे पावन मौके हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। संत महात्माओं पीर फकीरों के तप से सिरसा एक धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध है। कांडा ने कहा कि सरसाई नाथ जी की नगरी पर परमात्मा की विशेष कृपया है।  उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों लंगर भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है। यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्ग द्वारा करवाये जा रहे हैं।
                       

आयोजकों ने गोबिंद कांडा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आयोजकों ने गोबिंद कांडा की ओर से दोनों जागरण में  21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग देने पर आभार जताया। आयोजकों ने कहा की गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। वे कांडा परिवार के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर  सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अनेक सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।  इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ अनिल गनेरीवाला प्रधान महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट, वार्ड 28 के पार्षद जोगिन्द्र सिंह, प्रधान हरपाल लालका, उपप्रधान मेवा सिंह, वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, जसबीर भुल्लर, इंद्रोष गुज्जर, लक्ष्मण राम, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, सुरेन्द्र कुमार,अशोक चौहान, सौरभ सच्चू,पंकज चौहान,नीरज सच्चू, आनंद वर्मा, सुरेंद्र मोशन, सूरज भान सिंगला,  रफ़ी मोहम्मद, करनैल सिंह, रेशम सिंह, गुरमेल सिंह, बंसा सिंह, संदीप नाई, रवि रोशन, मनजीत सिंह सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे।