home page

कितने में बिक रहा गोल्ड, चांदी की कितनी है कीमत? चेक करें रेट

 | 
At what price is gold selling? What is the price of silver? Check the rates

mahendra india news, new delhi
सोने चांदी की कीमतों में 10 सितंबर 2026, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर कल शुरुआत भले ही गिरावट से हुई थी लेकिन क्लोजिंग के समय चांदी की कीमतों में 2% का उछाल दर्ज हुआ था।

 एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.06% की गिरावट के बाद 1,53,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 0.40% की गिरावट के बाद 2,43,229रुपये प्रति किलो ग्राम पर ओपन हुआ है।

IBJA पर 999 शुद्धता सोने की कीमत सोना 15349 रूपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड रेट 14980 रुपये प्रति ग्राम पर क्लोज हुआ।

कल घरेलू कमोडिटी वायदा बाजार में सोने की कीमत 0.03% की गिरावट के बाद 1,53,721 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.04% की तेजी के बाद 2,44,300रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ था।

आज भारत में चांदी की कीमत 249.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें प्रति ग्राम आज 0.10 पैसे की गिरावट आई है और इस हिसाब से 1 किलो की कीमत 100 रुपये कम हुई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे तमाम शहरों में आज की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,499 रुपये है. वहीं, चेन्नई में कीमत थोड़ी ज्यादा 2,549 रुपये है

WhatsApp Group Join Now