home page

Bank Holiday :आज से 23 अगस्त तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें लिस्ट

 | 
news

 mahendra india news, new delhi

बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है. 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच बैंक 3 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों में सभी शहरों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे. कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय हैं, जबकि चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी देशभर में लागू होगी. इस दौरान SBI, HDFC Bank, ICICI Bank समेत दूसरे बैंकों की ब्रांच निर्धारित छुट्टियों पर बंद रहेंगी, बैंक की ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सर्विस पूरी तरह बंद रहेंगी(

छुट्टियों के दौरान ग्राहक आम तौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने, बिल का भुगतान करने और डिजिटल पेमेंट जैसे कई काम कर सकते हैं. हालांकि, किसी विशेष बैंक की तकनीकी समस्या या पहले से तय मेंटेनेंस के कारण सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है

19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के चलते अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी पूरे देश के लिए लागू नहीं है. इसलिए अगर आप अगरतला में रहते हैं और बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे 19 अगस्त से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा

WhatsApp Group Join Now

22 अगस्त, शनिवार: देशभर में बैंक बंद

22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है. बैंकिंग नियमों के तहत देशभर में बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी.

23 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी यानी शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे.