सोने के आभूषण खरीदने से पहले देख लें शुभ मुहूर्त, पढ़ें शास्त्रों के यह नियम
सोने चांदी के रेटों को लेकर पिछले कई माह से उतार चढ़ाव जारी है। अक्सर लोग पर्व व शादी के सीजन में गहने खरीदते रहते हैं। वैसे देखे तो हिंदू धर्म में सोना सिर्फ एक धातु नहीं है। यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है, घर की समृद्धि की निशानी है।
ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास दिन और नक्षत्र ऐसे होते हैं, जिनमें सोना खरीदना या पहनना घर में खुशहाली लाता है।
कब खरीदें सोना? जानिए सबसे शुभ दिन
ज्योतिष पंडित लालचंद के अनुसार, अगर आप सही समय पर सोना खरीदते हैं, तो वह धातु न रहकर एक 'वरदान' बन जाती है। सबसे प्रमुख दिनों की बात करें,
इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु, विशेषकर सोना, लंबे समय तक टिकती है और उसमें निरंतर बढ़ोतरी होती है। वर्ष में कई बार पुष्य नक्षत्र का योग बनता है।
ये अबूझ मुहूर्त हैं। इन दिनों में सोना खरीदना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। कहते हैं कि इन दिनों खरीदा गया सोना कभी क्षय (नष्ट) नहीं होता।
इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि सप्ताह के दिनों में वीरवार और रविवार को सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। वीरवार गुरु ग्रह का दिन है, जो समृद्धि का कारक है और रविवार सूर्य देव का दिन है, जो तेज और ऐश्वर्य के प्रतीक हैं।
यह सोना पहनने के नियम
पंडित लालचंद ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने के गहने पहली बार पहनने के लिए भी पुष्य नक्षत्र, अश्लेषा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र या रेवती नक्षत्र को शुभ माना जाता है। वार की बात करें, तो वीरवार, रविवार और सोमवार का दिन इसके लिए काफी श्रेष्ठ माना गया है।
