home page

28 मई को बकरीद पर घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल, CNG के क्या हैं रेट

 | 
 पेट्रोल-डीजल,  CNG के क्या हैं रेट

mahendra india news, new delhi
28 मई को आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं।  पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे पहले यह जानें कि 28 May पेट्रोल-डीजल के दाम बढे़ या घटे हैं, उससे पहले जान लें कि महज दो हफ्तों में तेल कितना महंगा हुआ है।

और भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

जानकार यह भी कह रहे हैं कि पेट्रोल व डीजल के खुदरा रेटों में अभी और बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में हो रही गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में तेजी के रुख से घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। 

WhatsApp Group Join Now

बकरीद पर कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। यानी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। दिल्ली में भी तेल के दाम स्थिर हैं। यहां पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

CNG के क्या हैं रेट

IGL के मुताबिक दिल्ली में CNG 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, NCR के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलो के भाव हैं। गुड़गांव (88.12 रुपये), रेवाड़ी (87.70 रुपये) और करनाल (87.43 रुपये) में मध्यम दरें हैं, जबकि कैथल 88.43 रुपये प्रति किलो पर है।