home page

27 अप्रैल को सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सोने व चांदी के ताजा रेट जारी

 | 
Big news for those buying gold on April 27th! Latest gold and silver rates released
mahendra india news, new delhi

सोने व चांदी के रेट सोमवार यानि 27 अप्रैल को जारी कर दिए गये हैं। सोने के रेटों में सोमवार को हल्की ही तेजी देखी जा रही है, क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण से सोना निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो गया। इसी के साथ ही साथ ही कच्चे तेल के रेटों में बढ़ोतरी से महंगाई बढऩे की चिंता गहरी हुई, जिससे यह उम्मीद बढ़ी कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं. 

आपको बता दें कि सोने और चांदी के रेट में 27 अप्रैल को हल्की बढ़त के साथ एमसीएक्स पर कारोबार हो रहा है। आने वाले वक्त को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नीचे के स्तरों पर सोने को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। 

सोने और चांदी के रेट में 27 अप्रैल को तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर दोनों में ही हल्की बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है। बता दें कि सोमवार को सोने का रेट 246 रुपये प्रति 10 ग्राम चढक़र 152945 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी के साथ ही चांदी 764 रुपये चढक़र 245400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,743 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 76.475 पर कारोबार कर रहा है।