home page

ब्रेंट क्रूड फिर $88 के पार, 18 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का भाव जानें

 | 
Brent crude crosses $88 again; check petrol and diesel prices for July 18, 2026

Mahendra india news, new delhi
शुक्रवार को भी कच्चे तेल का बाजार करीब 5 % चढ़ कर बंद हुआ। लेकिन, INIDA में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार, 18 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। USA और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11% से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। यह इस महीने का सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

Government Oil PSUs की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल दाम

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।