home page

क्या रातभर कूलर चलाने से पंखे की मोटर जल सकती है? यह है कूलर को चलाने का सही तरीका

 | 
Can running a cooler all night burn out the fan motor? Here is the correct way to operate a cooler

 mahendra india  news, new delhi

गर्मी अपना असर दिखा रही है। पचंड गर्मी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का सहारा ले रहे हैं। अधिकतर लोग रातभर कूलर का इस्तेमाल तो करते ही हैं, इसी के साथ ही सुबह में भी वो कूलर को चलने देते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि क्या रात्रिभर बिना रुके कूलर चलाने से उसका मुख्य पंखे वाला मोटर गर्म होकर जल सकता है?

आपको बता दें कि आधुनिक कूलर की मोटर को लंबे वक्त तक चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है, लेकिन लापरवाही बरतने या सही तरीका न जानने पर मोटर के फुंकने का खतरा जरूर बढ़ जाता है। 

जल सकती है कूलर की मुख्य मोटर?
आपको बता देें कि अगर आपका कूलर किसी ऐसे बंद कमरे में चल रहा है जहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है, तो मोटर धीरे-धीरे अत्यधिक गर्म होने लगती है।
रात्रि के वक्त ग्रामीण या शहरी एरिया में वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण भी मोटर पर अचानक दबाव पड़ता है और वह फुंक सकती है।
पुरानी मोटर में समय पर तेल-ग्रीस न देने से उसके बुश और बेयरिंग जाम होने लगते हैं, जिससे रातभर चलने पर मोटर अचानक जल जाती है।

सबसे सही और सुरक्षित तरीका
बता दें कि कूलर को हमेशा कमरे की खुली खिडक़ी या दरवाजे पर सेट करें ताकि वह बाहर की ताजी हवा अंदर ला सके और कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सके।
सोने से पहले कूलर की टंकी को पूरा भर दें, क्योंकि पानी खत्म होने पर वॉटर पंप जल सकता है, जो मुख्य मोटर को भी गर्म कर देता है।
रात्रि को सोने से पहले कूलर की स्पीड को 'हाई' के बजाय 'मीडियम' या 'लो' पर रखें, इससे मोटर पर लोड कम पड़ता है और बिजली भी बचती है।

WhatsApp Group Join Now


जरूरी घरेलू मेंटेनेंस
आपको बता दें कि हमेशा सुनिश्चित करें कि कूलर के मुख्य प्लग और बिजली के बोर्ड में ढीला कनेक्शन न हो, जो शॉर्ट सर्किट की बड़ी वजह बनता है। अगर आपका कूलर चालू होने में वक्त ले रहा है या धीरे घूम रहा है, तो उसका कैपेसिटर तुरंत बदलें, वरना मोटर हीट होकर जल जाएगी।
कभी भी कूलर को पांच छह घंटे से अधिक  लगातार न चहाएं, क्योंकि इससे कूलर फूंकने का जोखिम अधिक हो जाता है। 
जब भी सुबह सोकर उठें तो थोड़ी देर के लिए कूलर को जरूर ऑफ कर दें, इससे कूलर लंबे समय तक चलता है।