home page

30 जुलाई 2026 को पेट्रोल डीजल के रेट में कितना हुआ उतार चढ़ाव, देखें आज के ताजा रेट

 | 
Check the latest petrol and diesel rates for July 30, 2026, and see how the prices have fluctuated

mahendra india news, new delhi
सरकारी तेल कंपनियां ने आज वीरवार यानि 30 जुलाई 2026 को पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. इनमें अंतिम बार बदलाव मई के महीने में हुआ था. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। 


यूएसए और ईरान में चल रही कूटनीतिक वार्ताओं और होर्मुज के रास्ते जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल होने की उम्मीदों के बीव पिछले हफ्ते कच्चे तेल के रेट अपने उच्चतम स्तर (100.69 डॉलर प्रति बैरल) से नीचे बनी हुई हैं. 

30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के रेट 91.80 डॉलर प्रति बैरल से 92.50 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में बनी हुई है. तेल के रेटों में आई इस गिरावट से आम उपभोक्ताओं के लिए अगस्त में ईंधन सस्ता होने की संभावना बनी हुई है. भारत पेट्रोल और डीजल के लिए मुख्य रूप से कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है इसलिए कच्चे तेल के रेटों का असर पेट्रोल और डीजल के रेटों पर पड़ता है. हालांकि, बढ़ती मांग, सरकारी टैक्स, रुपये-डॉलर की विनिमय दर में बदलाव और रिफाइनरी से जुड़े अनुपात जैसे अन्य कारक भी घरेलू ईंधन की कीमतों पर असर डालेंगे। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर    पेट्रोल                     डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली    102.12 रुपये         95.20 रुपये
मुंबई     111.18 रुपये          97.83 रुपये
कोलकाता    113.47 रुपये    99.82 रुपये
चेन्नई    107.77 रुपये           99.55 रुपये
बेंगलुरु    110.93 रुपये         98.80 रुपये