home page

रक्षा बंधन के दिन आज सोने चांदी में कितना हुआ उतार चढ़ाव, देखें ताजा रेट

 | 
Check the latest rates to see how gold and silver prices fluctuated today on Raksha Bandhan

 mahendra india news, new delhi
देशभर में रक्षा बंधन का पर्व आज शुक्रवार यानि 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन के दिन अगर आप अपनी बहन को सोने चांदी का गिफ्ट देना चाहते हैं तो पहले ताजा रेट जान लें।  शुक्रवार को बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.12% चढ़कर यानी 193 रुपये बढ़त के साथ 1,59,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,644.60 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

 मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.03% घटकर यानी 78 रुपये गिरावट के साथ 240573 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,651 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 241,800 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.08 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,60,000 रुपये प्रति पर है।