home page

दिल्ली एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, कितना हो गया सीएनजी का रेट

 | 
news

mahendra india news, new delhi
दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में  बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी आज यानी शनिवार, 29 अगस्त 2026 से लागू हो गया है।

इस साल CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। आपको याद होगा कि इसी साल फरवरी में इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। उसके बाद होमुर्ज संकट हुआ तब से पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस के दाम बढ़ ही रहे हैं। हां, मई के बाद देखें तो यह पहली बढ़ोतरी है। इससे पहले IGL ने 10 ही दिन की अवधि के दौरान चार चरणों में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी।

 दिल्ली-NCR में CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गए हैं, नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब CNG ₹83.09 प्रति किलो से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो गई है।