home page

होर्मुज संकट गहराने से 3% और उछला क्रूड मार्केट, 23 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

 | 
Crude oil market surges another 3% as Hormuz crisis deepens; latest petrol and diesel rates for July 23, 2026

mahendra india news, new delhi
भारत में सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने गुरुवार, 23 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical Risk Premium) की वापसी हो गई है। साथ ही क्रूड ऑयल का मार्केट भी चढ़ता जा रहा है। आज यानी गुरुवार की सुबह भी स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के भाव में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।