home page

USA-ईरान युद्ध में चीन की 'एंट्री' से कच्चे तेल में गिरावट, 25 जुलाई 2026 को आज क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?

 | 
Crude oil prices fall as China 'enters' the US-Iran conflict; what are the petrol and diesel rates today, July 25, 2026

Mahendra india news, new delhi
India की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार, 25 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। देश में 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सरकारी कंपनियों ने कीमत बढ़ाने से परहेज किया था। लेकिन मई में उन्होंने चार बार कीमत बढ़ाई। हालांकि अब भी उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ने से शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई। सूत्रों का कहना है कि USA और ईरान के बीच रुकी बातचीत को बहाल करने के लिए चीन ने एंट्री की है। इससे हफ्ते के अंतिम दिन कच्चे तेल की कीमत में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि इस हफ्ते यह 10%  बढ़ा। पश्चिम एशिया में हूती विद्रोहियों के लाल सागर में सऊदी जहाजों को निशाना बनाने से कच्चे तेल में उछाल आई।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
शहर    पेट्रोल                   डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली    102.12                  95.20
कोलकाता    113.51             99.82
मुंबई    111.21                    97.83
चेन्नई    107.77                    99.55
नोएडा    102.12                  97.56
चंडीगढ़    101.51                89.47