सस्ता हुआ क्रूड, 24 जून 2026 का पेट्रोल-डीजल रेट जान लीजिए
mahendra india news, new delhi
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों के अंदर एक कंप्रिहेंसिव पीस एग्रीमेंट (Comprehensive peace agreement) पर पहुंच जाएंगे। इससे इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में कुछ नरमी दिखी। 24 जून 2026 सुबह स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड के दाम में कुछ गिरावट दिखी। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 24 जून 2026, को भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार Delhi में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में रेट 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर रेट 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल रेट में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 % महंगा हो गया है।
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
