home page

आज फिर 3% महंगा हुआ क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल का भाव

 | 
Crude oil prices rose by another 3% today; petrol and diesel rates also up

mahendra india news, new delhi
INDIA में सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी बुधवार, 15 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईरान ने 14  जुलाई 2026, को  संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के दो ऑयल टैंकर्स को निशाना बनाया। इसके बाद मंगलवार को भी यूरोपीय क्रूड बाजार में कच्चे तेल के भाव चढ़े। इस दिन ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) तीन फीसदी चढ़ते हुए 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। बुधवार को अरली ट्रेड में भी तेजी ही दिखी। 

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।