23 जून को सोने चांदी का भाव बढ़ा या घटा? खरीदारी करने से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के आज मंगलवार यानि 23 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। डॉलर की मजबूती से फिर शुरुआती गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि 22 जून को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स और घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर गोल्ड सिल्वर हरे निशान पर बंद हुआ था। हालांकि फिर भी सोने का भाव एमसीएक्स पर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार नहीं निकला।
मंगलवार आज एमसीएक्स पर सोने का रेट सुबह 9.20 बजे 0.89 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,46,804 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2.69 फीसद की बड़ी गिरावट के बाद 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी के रेट में 5600 रुपये की गिरावट आई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 जून यानि सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.67 फीसद की तेजी के बाद 1,48,182 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के रेट 0.55 फीसद की तेजी के बाद 2,34,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
