निजी कंपनियों को दिए निर्देश, पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी लिमिट हटाएगी सरकार
mahendra india news, new delhi
रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी जैसी निजी फ्यूल कंपनियों ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी है. इसकी वजह ईंधन को बाजार कीमत से कम दाम पर बेचने से हो रहा नुकसान बताया जा रहा है, केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले देशभर में निजी पेट्रोल-डीजल कंपनियों के आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल खरीदने की सीमा तय कर दी थी, जिसको अब सरकार हटाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सरकार की तरफ से निजी तेल कंपनियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं. इस बारे में पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने गुरुवार को जानकारी दी है
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिओ बीपी के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक एक दिन में अधिकतम 50 लीटर डीजल खरीद सकता है. वहीं, नायरा एनर्जी के पंपों पर ये सीमा अलग-अलग जगहों पर 70 से 200 लीटर तक है
पेट्रोलियम सचिव ने कहा कि किसी भी कंपनी को ईंधन की बिक्री पर ऐसी सीमा लगाने की अनुमति नहीं है. सरकार कंपनियों से इस बारे में बात करेगी और उन्हें बिक्री की सीमा हटाने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि युद्ध के दौरान आई संकट की स्थिति से ये सीख मिली है कि भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किसी एक ईंधन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. देश के एनर्जी मिक्स में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाना जरूरी है
