home page

शारदीय नवरात्रि के दिन जरूर करें ये आसान काम, माता रानी पूरी करेंगी इच्छा पूरी

 | 
Do this easy task on the day of Sharadiya Navratri, Mother Goddess will fulfill your wishes
mahendra india news, new delhi

मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है। शारदीय नवरात्रि को लेकर मंदिरों व घरों में पूजा की जा रही। मंदिरों को शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सजाया गया है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा की पूजा करने से घर में पॉजिटिवीटी बनी रहती है और व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है. 


जरूर करें ये आरती
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान आप ये आरती जरूर करें, इस आरती से मां चंद्रघंटा प्रसन्न तो होंगी ही साथ ही आपके मन की इच्छा भी पूरी करेंगी। 


मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान आप ये आरती करें 
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम।।
चंद्र समान तू शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती।।
क्रोध को शांत बनाने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय।।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।।

 इन मंत्रों का जाप करें 
पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।।

इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आती है.

WhatsApp Group Join Now

मां चंद्रघंटा स्तुति

आपद्धद्धयी त्वंहि आधा शक्ति: शुभा पराम्।
अणिमादि सिद्धिदात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यीहम्॥
चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्ट मंत्र स्वरूपणीम्।
धनदात्री आनंददात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्॥
नानारूपधारिणी इच्छामयी ऐश्वर्यदायनीम्।
सौभाग्यारोग्य दायिनी चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्॥

मां चंद्रघंटा भोग
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां चंद्रघंटा को खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना गया है, आप नवरात्रि के तीसरे दिन केसर या साबूदाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। पंचामृत का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।