home page

गर्मी में ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जाने रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स

 | 
 गर्मी में ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जाने रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स
mahendra india news, new delhi

गर्मी अब प्रतिदिन भंयकर पडऩे लगी है। इस मौसम में गर्मी से बचने के लिए लोग एसी का सहारा लेने लगे हैं। एसी चलते समय लोग बिजली के बिल की भी चिंता रहती है। इसलिए एसी को थोड़ी देर में ही बंद कर देते हैं, अक्सर एसी बंद करते ही रूम कुछ ही समय में गर्म हो जाता है. ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसकी वजह होती है हमारे कमरे की दीवारें, फर्श और फर्नीचर जो पूरे दिन गर्मी को सोख लेते हैं और एसी के बंद होते ही उनकी गर्मी से रूम फिर से गर्म होता है। आपको हम कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने कमरे को एसी बंद होने के बाद भी काफी देर तक ठंडा रख सकते हैं. 

एसी बंद करने के बाद कमरे को ठंडा कैसे रखें 


अगर आपके कमरे में दिन के समय में धूप सीधे आती है, जिस कारण से कमरा गर्म रहता है और एसी बंद करने के बाद गर्म हो जाता है. ऐसे में आप कमरे को धूप से और गर्मी से बचाने के लिए मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन्स को कमरे में लगाएं. यह बाहर की गर्म हवा और धूप को अंदर नहीं आने देते हैं, जिससे रूम ठंडा रहता है.

इसी के साथ ही जब आपने कमरे का एसी चला रखा हो, तो कोशिश करें कि कमरे के दरवाजें, खिड़कियां बंद रखें, बार-बार कमरे का गेट खोलकर बाहर निकलने से बचें. इससे ठंडी हवा ना बाहर जाएगी और ना ही बाहर की गर्म हवा कमरे के अंदर आएगी और कमरा अधिक देर तक ठंडा रहेगा.

WhatsApp Group Join Now


वहीं जब आप एसी को बंद करें तो उसके बाद तुरंत पंखे को चला दें. ऐसा करने से कमरे की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है और ठंडक बनी रहती है.

इसी के साथ ही अगर पॉसिबल हो तो आप अपने कमरे की छत को ठंडा रखने के लिए कूल रूफ कोटिंग या सफेद पेंट करवाएं. इस तरह का पेंट सूरज की गर्मी को कम सोखता है और कमरा जल्दी गरम नहीं होता है.

वहीं अपने कमरे में टीवी, लैपटॉप, या ज्यादा लाइट्स भी अधिक गर्मी पैदा करने की वजह बनते हैं. इसलिए जब जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें. 


इसके अलावा अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए आप कुछ इंडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट या एलोवेरा रखें, ये कमरे को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं और हवा भी फ्रेश रखते हैं.

आप अपने कमरे में भारी कपड़े की चादर की जगह कॉटन की चादर और हल्के पर्दे का इस्तेमाल करें. ये कमरे को ठंडा रखने में मदद करते हैं. 

इसी के साथ ही रात्रि के समय बाहर की हवा ठंडी होती है, इसलिए खिड़कियां खोलकर कमरे में फ्रेश एयर आने दें. इससे कमरे का टेंपरेचर बैलेंस रहता है।