home page

भूल कर भी मत करना, गाड़ी में एयरबैग के साथ ये गलतियां हो सकती हैं जानलेवा

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सफर के दौरान फ्रंट पैसेंजर सीट पर बैठे लोग अक्सर आराम के लिए डैशबोर्ड पर पैर फैलाकर बैठ जाते हैं। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। एक्सीडेंट के वक्त एयरबैग सीधे आपके पैरों के नीचे से फटेगा, जिससे पैर की हड्डियां टूट सकती हैं या रीढ़ की हड्डी में चोट आ सकती है।

 गाड़ियों में एयरबैग (Airbag) एक ऐसा लाइफ-सेविंग फीचर होता है जो किसी भी गंभीर सड़क हादसे के दौरान जान बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप कार चलाते या उसमें बैठते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, तो यही सेफ्टी फीचर आपकी जान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है? जब कार का एक्सीडेंट होता है, तो एयरबैग 300 km/h की स्पीड से सेकंडों में खुलता है। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही गंभीर चोट या मौत का कारण बन सकती है।

अगर आपकी कार में साइड एयरबैग्स दिए गए हैं, जो सीटों के अंदर मौजूद होते हैं, तो कभी भी लोकल या आफ्टरमार्केट नॉर्मल सीट कवर न लगवाएं। हमेशा एयरबैग-कंपैटिबल सीट कवर्स ही चुनें। सामान्य सीट कवर हादसे के समय साइड एयरबैग को खुलने से रोक देते हैं, जिससे हादसे के समय पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाती।
 

WhatsApp Group Join Now

महिलाएं आमतौर पर बालों को बांधने के लिए बालों में हेयर क्लिप लगाती हैं। लेकिन, कार ड्राइव करते समय हेयर क्लिप न लगाएं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। एक्सीडेंट के समय सिर हेडरेस्ट में से टकराता है। अगर सिर में हेयर क्लिप लगा होगा तो वह जोर से सिर में गंभीर चोट लगा सकता है, जो कि जानलेवा भी हो सकती है।

गाड़ी में एयरबैग है, तो सीट बेल्ट की क्या जरूरत? यह सबसे बड़ा भ्रम है। अगर आपने सीट बेल्ट नहीं बांधी है, तो टक्कर के समय आपका शरीर तेजी से आगे की ओर जाएगा और खुलते हुए एयरबैग का तेज दबाव आपके चेहरे या गर्दन पर पड़ेगा, जिससे गर्दन की हड्डी भी टूट सकती है।
 

 सजावटी सामान रखना

स्टियरिंग व्हील या डैशबोर्ड पर मूर्तियां, फोटो फ्रेम, स्टिकर या मोबाइल होल्डर लगाना खतरनाक साबित हो सकता है। जब एयरबैग खुलता है, तो उस पर रखी वस्तुएं बंदूक की गोली की रफ्तार से सीधे कार में बैठे यात्रियों के चेहरे की तरफ आती हैं। यह चेहरे और आंखों से टकरा सकती हैं, जिससे गंभीर चोट लग सकती है।