सोना-चांदी खरीदारों की हुई मौज! 15 जून को रेटों में आई नरमी
सोना या चांदी के सोमवार यानि 15 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सुबह सोने और चांदी दोनों के रेटों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कमी ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार रेटोंं पर नजर रखने वाले खरीदारों के लिए यह बहुत ही अहम अपडेट है।
आपको बता दें कि आज 24 कैरेट सोना दस रुपये सस्ता होकर एक लाख्ख 49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपये घटकर एक लाख 36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अगर कल के मुकाबले देखें तो गिरावट मामूली है, लेकिन जून महीने में अब तक सोने के दाम करीब 4.58त्न नीचे आ चुके हैं.
इसी के साथ ही चांदी के रेटों में आज 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. देश के अधिकतर शहरों में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है. जून की शुरुआत से अब तक चांदी करीब 7.18 फीसद सस्ती हो चुकी है.
