Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बड़ा उछाल, MCX पर भी बढ़े भाव; जानें 5 नवंबर के ताजा रेट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी का भाव (5 नवंबर 2026) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज सोने का भाव बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.04% बढ़कर यानी 59 रुपये तेजी के साथ 1,43,293 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,073.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (गुरुवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.08% बढ़कर यानी 155 रुपये बढ़त के साथ 1,87,580 रुपये किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,86,610 रुपये किलो हो गई।
