home page

21 मार्च को गणगौर के दिन आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने आपके शहर के ताजा भाव

 | 
Gold and silver prices fell on Gangaur Day on March 21; check the latest rates in your city
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के शनिवार यानि 21 मार्च को रेट जारी कर दिए गये हैं। आज देशभर में गणगौर का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस दिन कई लोगों सोने चांदी के आभूषण भी खरीदना पसंद करते हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार यानि 21 मार्च को सोने और चांदी के रेटों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के वक्त और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. वैश्विक दबाव और ऊंचे ब्याज दरों के कारण से रेटों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है.

क्या है आज सोने का रेट 
शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है, इसे अब यह 14 हजार 890 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. वहीं, जेवर बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 13 हजार 654 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. मार्च की शुरुआत में सोना 17 हजार 300 रुपये के करीब था, जो अब काफी नीचे आ चुका है
चांदी के रेट भी हुए कम 


चांदी के रेटों भी आज नरमी देखी जा रही है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2 लाख 54 हजार 900 रुपये पर ट्रेड कर रही है,  पिछले दस दिनों में चांदी के रेटों में काफी बड़ी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।