9 जून को सोने चांदी में आई गिरावट, देखें सोने चांदी के ताजा रेट
सोने चांदी के रेट में मंगलवार यानि 9 जून को बाजार खुलते ही कमी आई है। हालांकि बदलाव बड़ा नहीं है, लेकिन लगातार कुछ दिनों से चल रही नरमी के बीच खरीदारों की नजर बाजार पर बनी हुई है। मंगलवार को आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपये घटकर 1,39,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. जून की शुरुआत से अब तक सोने में करीब 2.9 फीसद की गिरावट आ चुकी है.'ब्लैक मंडे' वाले दिन ग्लोबल मार्केट के क्रैश होने के बाद आज सुबह एमसीएक्स (MCX) और घरेलू रिटेल बाजारों में सोना करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 500-1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है.
चांदी के अंदर 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. जून की शुरुआत से अब तक चांदी करीब 7.18त्न टूट चुकी है, जो इन्वेस्टर्स और खरीदारों दोनों के लिए बड़ी हलचल का संकेत है।
