home page

22 जून को सोने चांदी के रेट में आया उछाल, देखेें आज के ताजा रेट

 | 
Gold and silver prices surged on June 22; check today's latest rates

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज सोमवार यानि 22 जून को रेट जारी हो गये हैं। सर्राफा बाजार में एक बार तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी के रेटों में उछाल देखने को मिला है। इससे सोना चांदी के आभूषण  खरीदारों को झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में भी गोल्ड-सिल्वर महंगे हुए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के रेटों में करीबन ₹1.47 लाख से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.36 लाख से ₹1.38 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत करीब ₹2.36 लाख से ₹2.39 लाख प्रति किलो के आसपास बनी हुई है, जिसमें हाल के दिनों में तेजी का रुख देखने को मिला है।

अगर कमोडिटी मार्केट के अंदर भी सोने और चांदी में हल्की मजबूती देखी जा रही है। हालिया ट्रेडिंग के मुताबिक रूष्टङ्ग गोल्ड फ्यूचर्स करीब ₹1.46 लाख से ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स लगभग ₹2.36 लाख से ₹2.38 लाख प्रति किलो के दायरे में बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now

ये हैं उतार-चढ़ाव का कारण
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्लोबल लेवल पर सोने में मजबूती की वजह से घरेलू रेटों में भी असर दिख रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेटों में उछाल आया है, जिससे भारतीय बाजार में भी रेट ऊपर गए हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक घटनाक्रम और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी गोल्ड को सपोर्ट दे रही है।