Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 3,180 रुपये सस्ता; जानें आज के ताजा भाव
mahendra india news, new delhi
25 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। Bullion.co.in पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,25 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,12,622 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। इसी समय चांदी का भाव 1,45,870 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया। जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 1,34,930 रुपये प्रति किलोग्राम रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत कल 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी , जो आज 1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। DELHI में आज सोना लगभग 3180 रुपये सस्ता हुआ।
25 नवंबर को MCX पर सोने की कीमत 0.68% की गिरावट के बाद 121,502 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 0.68% की गिरावट के बाद 144,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर आज सुबह गोल्ड रेट 0.21% की मामूली गिरावट के बाद 3,554.40 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया, जो कल सुबह 3,654.50 डॉलर प्रति औन्स के करीब था। कॉमेक्स पर आज सिल्वर रेट भारतीय समय अनुसार, सुबह 7:55 बजे 0.68% की तेजी के बाद 41.06 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।
