home page

सोने चांदी का रेट 17 जून 2026: गोल्ड-सिल्वर के रेट ने लगाई छलांग, लेकिन चांदी हुई धड़ाम

 | 
Gold and Silver Rates, June 17, 2026: Gold and silver prices surged, but silver prices crashed
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी में आज बुधवार यानि 17 जून को रेट जारी हो गये हैं। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के रेट उंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जबकि चांदी में हल्की नरमी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी के रेटों में थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी ऊंचे स्तर के आसपास बनी हुई है।


वहीं आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट करीब ₹15,000 से ₹15,300 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना करीबन ₹13,900 से ₹14,500 प्रति ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो देश में इसकी कीमत करीब ₹2.52 लाख से ₹2.58 लाख प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है, जो हाल के दिनों में तेजी के बाद थोड़ी स्थिरता दिखा रही है।