21 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के रेट हुए जारी, सोने-चांदी में आई मामूली गिरावट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के आज मंगलवार यानि 21 अप्रैल 2026 को रेट जारी कर दिए गये हैं। देश की राजधानी दिल्ली में
राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों में तेजी आई। खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की खरीदारी से ऐसे हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक सोमवार यानि 20 अप्रैल को बाजार बंद होने तक चांदी के रेट 2.57 लाख रुपये प्रति किलो थी। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने के वक्त 24 कैरेट सोने के रेट 1,52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।
22 कैरेट के दाम 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
सराफा बाजार के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सत्र में सोने चांदी के रेटों में गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। मई डिलीवरी वाली चांदी के रेट सोमवार रात्रि 10.45 बजे तक 3,953 रुपये यानी 1.54 प्रतिशत फिसलकर बोली जा रही थी। यह 2,53,189 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं, सोना 764 रुपये यानी 0.49 फीसदी टूटकर 1,53,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला जा रहा था।
इस बीच गुडरिटर्न्स के मुताबिक, बीते सत्र में 24 कैरेट सोना 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी प्रति किलो 2,75,000 रुपये पर थी।
