11 मई को सोने-चांदी का रेट हुआ जारी, देखें कितना हुआ उतार चढ़ाव
सोने चांदी के आज सोमवार यानि 11 मई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहे। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की मामूली कमी आई है, जिसके बाद यह 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है(
पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसी के कारण सोने चांदी के रेटों मेंं गिरावट की वजह बनी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का रेट टूटकर 2 लाख 61,300 रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोना लुढक़कर एक लाख 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने चांदी के रेटों मेंं तेजी देखने को मिली। सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी रही।
आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र (शुक्रवार) में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने का रेट 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम (3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने का रेट 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
वहीं, एमसीएक्स पर शुक्रवार को दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ बंद हुई थीं। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का रेट 3,459 रुपये यानी 1.34 प्रतिशत चढ़ी थी। यह 2,61,999 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। वहीं, सोने के भाव फ्लैट 59 रुपये फायदे में थे। यह पीली धातु 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
