30 अप्रैल को सोने चांदी के रेट में तेजी, देखें किस रेट पर पहुंचा सोना चांदी
Gold and silver rates rise on April 30, see the rate at which gold and silver reached
सोने चांदी के वीरवार यानि 30 अप्रैल को रेट जारी कर दिए गये हैं। सोने-चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह सोने चांदी में तेजी आई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार सोने का भाव चढ़ गया, जबकि चांदी में मोटी गिरावट आई।
एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 74 रुपये की बढ़त के साथ एक लाख 49,124 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में एक हजार रुपये से अधिक की तेजी आई। मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 1290 रुपये बढक़र दो लाख 34,490 रुपये पर थी। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार सुबह 24-कैरेट सोना 220 रुपये की तेजी के साथ एक लाख 50,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 5000 रुपये गिरकर 2.50 लाख रुपये प्रति किलो पर थी। बुधवार देर रात सोना और चांदी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।
सर्राफा बाजार में क्या हुआ?
इसी के साथ ही आपको बता दें कि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बुधवार को बीते सत्र में बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी का रेट पांच सौ रुपये बढक़र दो लाख 44,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने के दाम 1,500 रुपये यानी एक प्रतिशत गिरकर 1,52,800 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके पहले वाले सत्र में सोने का रेट एक लाख 54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने के वक्त 24-कैरेट सोने का रेट 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम (3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,44,420 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
