home page

6 मई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों में दिखा में अलग-अलग ट्रेंड, जानें आज के ताजा रेट

 | 
Gold and silver rates showed different trends in the bullion market on May 6; know today's latest rates
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के बुधवार यानि 6 मई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। बुधवार के दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों में अलग-अलग ट्रेंड दिखाई दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को बाजार बंद होने तक चांदी के रेट चढक़र 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गये। वहीं, सोना घटकर एक लाख 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर सोने चांदी में बढ़त का रुख रहा। सोना और चांदी फायदे में कारोबार कर रहे थे।

आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के आंकड़ों के अनुसार बीते सत्र में बाजार बंद होने के वक्त 24-कैरेट सोने के रेट एक लाख 47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम (3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम एक लाख 44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
दूसरी तरफ एमसीएक्‍स पर शुक्रवार रात्रि 10 बजकर 39 मिनट पर सोने चांदी फायदे के साथ कारोबार कर रही थीं। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का रेट 141 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर थी। यह 2,44,036 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी। वहीं, सोने के भाव 305 रुपये यानी 0.20 फीसदी बढ़त में थे। यह सोना 1,49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 2 लाख 55,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

क्या हुआ सराफा बाजार में
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बीते सत्र में बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी का रेट 1,500 रुपये बढ़ी। यह बढक़र 2.51 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्‍स मिलाकर) पहुंच गई। सोमवार के कारोबारी सत्र में चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने के दाम 300 रुपये घटे। यह घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुए। सोने का रेट सोमवार को 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

WhatsApp Group Join Now