home page

धनतेरस पर सोना महंगा, चांदी ₹834 सस्ती, जानें 6 नवंबर के ताजा भाव

 | 
Gold becomes costlier on Dhanteras, silver gets cheaper by ₹834; check the latest rates for November 6

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
Gold Silver Rate में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज (शुक्रवार) 6 नवंबर 2026 धनतेरस के मौके पर बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.51% बढ़कर यानी 736 रुपये तेजी के साथ 1,43,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,096.20 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, यहां पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोने का भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

 चांदी की कीमतों  में लगातार उठापटक हो रहा है। आज (शुक्रवार) धनतेरस के दिन बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.44% लुढ़क कर यानी 834 रुपये गिरावट के साथ 1,86,901 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी बढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर चांदी 1.70 लाख रुपये किलो थी। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,10,000 रुपये किलो हो गया

WhatsApp Group Join Now