home page

सोना 1.60 के पार हुआ, चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज का ताजा रेट?

 | 
Gold crosses the 1.60 mark, silver crashes; what are today's latest rates

mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के आज सोमवार यानि 24 अगस्त को रेट जारी हो गये हैं। आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है तो वहीं चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना  करीब ₹1,63,640 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,50,003 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,22,730 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी के भाव लगभग ₹2,47,170 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से लॉन्ग टर्म यील्ड को कंट्रोल में रखने की कोशिशों से सोने और चांदी को सपोर्ट मिला

बुलियन मार्केट के रेट पर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने के दाम में तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम धड़ाम होते दिखे। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.25% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.91% तक गिर गए और कीमत 68.895 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।