सोना फिर हुआ महंगा, चांदी भी 2.50 लाख पहुंची
mahendra india news, new delhi
19 सितंबर 2026 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में भी गोल्ड रेट में उछाल देखने को मिला। वहीं चांदी भी मजबूत होकर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी शनिवार को तेजी देखने को मिली है। 19 सितंबर की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने में 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
