home page

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में भी गिरावट, जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

 | 
Gold Price Today: Gold becomes cheaper, silver prices also see a decline; check the latest rates for November 13

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
13 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,39,790 रुपये रही। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है।

इससे एक दिन पहले DELHI के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये सस्ता हुआ था। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट को सोने के भाव में नरमी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट जारी है। 13 नवंबर की सुबह देश में चांदी की कीमत 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर 50.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।