home page

22 अप्रैल को बाजार खुलते ही सोने में आई चमक, चांदी भी उछली, देखे ताजा रेट

 | 
Gold prices rose as the market opened on April 22nd, while silver prices also rose. See the latest rates
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। सोने व चांदी के बुधवार यानि 22 अप्रैल 2026 को भी रेट जारी कर दिए गये हैं। सोने और चांदी के रेट में बुधवार को तेजी देखने को मिली है।  एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी के रेट में 4,700 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है जबकि सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,701 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,48,717 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 4,722 रुपये की तेजी के साथ 2,49,423 रुपये तक उछली।

सुबह 9.05 बजे 3,961 रुपये की तेजी के साथ 2,48,662 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,671 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,53,335 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 2026 रुपये की तेजी के साथ एक लाख 53,699 रुपये तक पहुंची। अ

आपको बता दें कि बुधवार को सुबह 9.10 बजे यह 1469.00 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत तेजी के साथ एक लाख 53,140 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा रेट
बता दें कि इस बीच सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेट में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये और 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,16,460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

WhatsApp Group Join Now