3 जून 2026 को सोने के रेट में आई गिरावट, जानिए सोने चांदी के ताजा रेट
सोने चांदी के बाजार खुलते ही 3 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोने के रेट में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा रेट सुबह तक 0.51 फीसद घटकर यानी 799 रुपये गिरावट के साथ 1 लाख 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1 लाख 55,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली 24 कैरेट वाले सोने के रेट बढक़र (सभी टैक्स मिलाकर) 1 लाख 61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1 प्रतिशत बढक़र 4,528.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार सुबह तक 1 लाख 56294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
आपको बता दें कि कमजोर डॉलर और कच्चे तेल के रेटों में नरमी से इन सोने चांदी की मांग फिर से बढ़ गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के रेट 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 फीसद शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने के रेट 1,050 रुपये बढक़र 1 लाख 61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को यह 1 लाख 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1 फीसद बढक़र 4,528.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।
जानिए चांदी के रेट
चांदी के रेटों में भी लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को चांदी का वायदा रेट सुबह तक 0.13 फीसद बढक़र यानी 359 रुपये तेजी के साथ 2,66,522 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,66,163 रुपये किलो पर बंद हुई थी। उधर ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी के रेट में 1300 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह (सभी टैक्स मिलाकर) 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
