home page

Gold Silver Price Today: सोना ₹2,000 टूटा, चांदी में ₹3,500 की गिरावट

 | 
Gold-Silver Price Today: Gold drops by ₹2,000; silver falls by ₹3,500

 mahendra india news, new delhi
सोने और चांदी के आज बुधवार यानि 2 सितंबर को रेट जारी हो गये हैं। सोने चांदी के रेटों में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना दो हजार रुपये से अधिक सस्ता हो गया जबकि चांदी की कीमत में 3,500 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे से कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपये घटकर लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि सोमवार को यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,50,033 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,064 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,665 रुपये तक गिरा। सुबह 9.28 बजे यह 1717 रुपये यानी 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 1,50,012 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
 

चांदी की कीमत

4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 235441 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 232536 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,527 रुपये की गिरावट के साथ 231914 रुपये तक फिसली। सुबह 9.30 बजे यह 3,329 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,112 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी में भी 3,000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है।

WhatsApp Group Join Now