सरकार बेच रही LIC में हिस्सेदारी, शेयर 6 प्रतिशत लुढक़ा; 10 फीसद डिस्काउंट पर खरीदने का अवसर
mahendra india news, new delhi
अगर आप एलआईसी में हिस्सेदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरी मौका है। सरकार 2 दिन के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से 382 रुपये प्रति शेयर के भाव पर LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में 6.5 फीसद तक हिस्सेदारी बेचेगी। इस समाचार के बीच एलआईसी के शेयर में भारी गिरावट दिख रही है। करीब साढ़े 9 बजे एलआईसी का शेयर 6.07 फीसदी गिरकर 398.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय जीवन बीमा निगम का ओएफएस इश्यू नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए मंगलवार को और रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा। बता दें कि फुल सब्सक्रिप्शन मिलने पर और बोली की न्यूनतम रेट के आधार पर 82.22 करोड़ से अधिक शेयर या 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को करीबन 31,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इस तरीके से फंड जुटाएगी सरकार
आपको बता दें कि निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने x पर पोस्ट किया है। इसमें सरकार ग्रीन शू विकल्प के रूप में अतिरिक्त 4 फीसद के साथ 2.5 फीसद इक्विटी विनिवेश करने का प्रस्ताव करती है। यानी अगर सरकार को अधिक शेयरों के लिए आवेदन मिलते हैं तो और अधिक शेयर बेचे जा सकते हैं।
10 फीसद की छूट
बोली की निचले भाव के आधार पर बीएसई पर एलआईसी के शेयरों के सोमवार के बंद भाव 424.35 रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। इस हिस्सेदारी बिक्री से LIC को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी।
सेबी ने LIC को न्यूनतम 10 फीसद सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 फीसद हिस्सेदारी है। भाषा पाण्डेय अजयअजय
