home page

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा :एक बार से विवादों से फिर घिरे सिंगर मासूम शर्मा, जानिए क्या है अब मामला

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अब एक फिर से विवादों से घिरे और विवाद में आ गया हैं। करनाल के सेक्टर 6 आर्य समाज में बुधवार को पाखंड के खिलाफ हुए सम्मेलन में मासूम शर्मा ओपनली रिवाल्वर टांग कर पहुंचे गये।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने मंच पर सम्मानित होने से लेकर अपने भाषण तक के दौरान गले में कारतूस की बैल्ट लगाकर रखी और अपनी कमर पर पिस्तौल टांगे रखा। आर्य समाज की ओर से आयोजित ‘पाखंड खंडन एवं जन चेतना सम्मेलन’ में रिवाल्वर को देखकर एक दम से सभी हैरान रह गये। कार्यक्रम में हरियाणवी लेखक हेरी लाठर भी पहुंचे।

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि इससे पहले भी मासूम शर्मा पर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने बनाने के आरोप लगते रहे हैं। इस पर प्रदेश सरकार द्वारा गन कल्चर को बढ़ाने देने वाले मासूम शर्मा 20 गानों को बैन किया जा चुका है। पुलिस की ओर से इन गानों के लिरिक्स को गन कल्चर को बढ़ावा देना वाला बताया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने पाखंड पर हमला बोला और यहां तक कह दिया कि पाखंड करने वालों को जूत मारने चाहिए। खासकर युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है और पाखंड के खिलाफ मुहिम चलानी चाहिए।
मासूम शर्मा ने कहा कि उन्हें और हेरी लाठर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया स्टोरी में पाखंडवाद के पोस्टर फाडऩे की अपील की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने पोस्टर फाड़े। इसके बाद कुछ गरीब लोगों को कानूनी नोटिस भेजे गए और थाने में कार्रवाई की धमकी दी गई।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणवी सिंगर कहा कि नेता लोग और सरकार अपनी वोट बैंक के चक्कर में बाबाओं और ढोंगियों का साथ देते हैं। किसी विधानसभा क्षेत्र में किसी बाबा के समर्थकों की 2-4 हजार वोट हो सकती है, लेकिन सनातन की रक्षा के लिए लाखों लोग खड़े हैं, उनका भी तो वोट बैंक है। नेताओं को बाबाओं के दरबार में जाना बंद करना होगा, तभी उनकी दुकान बंद हो जाएगी।