home page

10 ग्राम सोने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये, चांदी के भी बदले रेट

 | 
Here is how much you will have to spend for 10 grams of gold; silver rates have also changed

Mahendra india news, new delhi
आज 24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट सोने के दामों में भी स्थिरता देखी जा रही है। राष्ट्रीय लेवल पर जहां 24 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये पर है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सोने ने अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है। सालाना आधार पर सोने की कीमतों में 46.51 पर्सेंट की बड़ी तेजी दर्ज की गई है।बड़े शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर हमेशा देखने को मिलता है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। राजधानी दिल्ली में इसका रेट 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में यह सबसे महंगा यानी 1,43,430 रुपये पर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 1,42,540 रुपये, बेंगलुरु में 1,42,480 रुपये और हैदराबाद में 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 22 कैरेट जेवर वाले सोने की बात करें तो मुंबई में यह 1,30,836 रुपये, दिल्ली में 1,30,607 रुपये और चेन्नई में 1,31,212 रुपये है। कोलकाता में 22 कैरेट का रेट 1,30,662 रुपये, बेंगलुरु में 1,30,937 रुपये और हैदराबाद में 1,31,038 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

 आज देश में 999 फाइन चांदी की कीमत 2,23,670 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 925 स्टर्लिंग चांदी का भाव 2,06,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। पिछले एक साल के आंकड़ों को देखें तो चांदी में 100.24 पर्सेंट की ऐतिहासिक रैली आई है। ठीक एक साल पहले यानी 15 जुलाई 2025 को चांदी का भाव महज 1,11,700 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब 2.23 लाख के पार निकल चुका है। 

WhatsApp Group Join Now