home page

अभी भी सस्ते क्रूड ऑयल की आस, 10 जुलाई 2026, को पेट्रोल-डीजल के दाम

 | 
Hopes for cheaper crude oil remain; check today's petrol and diesel prices

mahendra india news, new delhi
भारतीय सरकारी कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी शुक्रवार, 10 जुलाई 2026, को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। US और ईरान के बीच अंतरिम युद्ध विराम खत्म होते ही पश्चिम एशिया में एक बार फिर से मिसाइल हमले तेज हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में महंगे होते कच्चे तेल पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) का बयान आया है। उसका कहना है कि अगले छह से 12 महीने में एनर्जी प्राइसेज फिर से कम होंगे

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।