home page

सितंबर माह के प्रथम दिन महंगाई का झटका, चंडीगढ़ से पटना तक बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के रेट

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
सितंबर माह की मंगलवार को एक तारिख है। इस सितंबर माह के प्रथम दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल देखने को मिली। 


आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग करने वाली सरकारी कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली समेत पूरे देश में इन सिलेंडर के रेटों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, 19 किलो वाला सिलेंडर होता है, जिसका इस्तेमाल दुकानदार, रेस्तरां या व्यापार की दृष्टि की किया जाता है(

घरेलू सिलेंडर कीमतें पुरानी ही हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतें आज से पूरे देश में लागू हैं. दिल्ली में 9.50 रुपये बढ़ने के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2747.50 रुपये हो गई है. 

DELHI में नई कीमतें लागू होने के बाद कमर्शियल सिलेंडर आजसे 2747.50 रुयये का मिलेगा. इससे पहले इसकी कीमत 2738 रुपये थी. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2916.50 रुपये हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर सबसे अधिक महंगा लेह में है, जहां इसकी कीमत 3385.5 रुपये है. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2701.50 रुपये हो गई है

 कमर्शियल सिलेंडर की कीमत? 

लेह- 3385.5 रुपये

चंडीगढ़- 2785.50 रुपये

श्रीनगर- 3053.5 रुपये

लखनऊ- 2870 रुपये

गुरुग्राम-2764.5 रुपये

दिल्ली- 2747.5 रुपये

पटना- 3042.5 रुपये