home page

हरियाणा में बैंक के लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, खुला राज; पुलिस जांच शुरू

 | 
Jewelry worth ₹50 lakh kept in a bank locker in Haryana goes missing; mystery unravels; police investigation begins

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में पंचकूला से हैं। जहां पर बैंक के अंदर रखा सोना भ्भी सुरक्षित नहीं होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार  बैंक का लॉकर सुरक्षित समझकर सालों तक बेफिक्र रहने वाले रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी के परिवार को उस समय मोटा झटका लगा, जब करीबन 6 वर्ष बाद बीएनबी का लाकर खोला तो उसमें रखे लाखों रुपये के सोने के गहने गायब मिले।

जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की शाखा का है। करीबन 50 लाख रुपये कीमत के 34.5 तोला सोना के आभूषण गहने गायब होने की शिकायत सेक्टर-12 निवासी रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी सुल्तान सिंह ने सेक्टर-10 पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक रिटायर्ड अधिकारी सुल्तान सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी का वर्ष 1993 से बैंक की सेक्टर-11 शाखा में लाकर था। इसमें उनकी पत्नी के सोना के आभूषण रखे हुए थे। इनमें दस, आठ और छह तोले के 3 गोल्ड सेट ईयर रिंग्स समेत, 6 तोले का एक अन्य गोल्ड सेट, डेढ़ तोले की जेंट्स रिंग और तीन तोले का गोल्ड सेट शामिल था।

WhatsApp Group Join Now

2019 में थे सारेे गहने
रिटायर्ड अधिकारी सुल्तान सिंह के मुताबिक, उनकी पत्नी सुनीता ने वर्ष 2019 में 4 बार लाकर संचालित किया था। उस वक्त सभी आभूषण लाकर में सुरक्षित मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने या उनकी पत्नी सुनिता ने लॉकर नहीं खोला। अब लॉकर खोलने पर आभूषण गायब मिले।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2019 के बाद किसी वक्त उनकी जानकारी और अनुमति के बिना लाकर तक पहुंच बनाई गई और गहने निकाल लिए गए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों अथवा लाकर तक पहुंच रखने वाले किसी अन्य व्यक्ति पर संदेह जताया है।

े खड़े हुए कई सवाल
पीएनबी बैंक के अंदर पुलिस अब लाकर संचालन का रिकॉर्ड, बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और लॉकर तक पहुंच से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सालों तक सुरक्षित माने गए लॉकर से इतने बड़े मूल्य के आभूषण गायब होने की घटना ने बैंक लाकर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्र खड़े कर दिए हैं।