home page

4 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के ताजा रेट: सोने चांदी के रेटों में लगातार हो रहा है बदलाव

 | 
Latest Gold and Silver Rates as of April 4, 2026: Gold and silver rates are constantly changing
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के रेट आज शनिवार यानि 4 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गये हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी सोने के रेटों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के रेट 2,37,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) है। 


आपको बता दें कि वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का रेट का वायदा भाव 10901 रुपये लुढक़र 2,32,600 रुपये किलो पर है। गौरतलब है कि चांदी का वायदा भाव इस वर्ष 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के रेट घटकर 2,50,000 रुपये किलो पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लुढक़ कर 69.57 डॉलर प्रति औंस पर है। 


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक वीरवार को चांदी के रेट बाजार बंद होने तक घटकर 2,27,813 रुपये किलो हो गई। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 15,094 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है