10 अप्रैल 2026 का सोना चांदी का ताजा रेट, सोना के रेट गिरे, चांदी भी लुढक़ी
सोने चांदी के रेट शुक्रवार यानि 10 अप्रैल को जारी कर दिए गये हैं। सोने और चांदी के भाव में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। आपको बता दें कि एमसीएक्स पर सोना करीबन 800 रुपये की गिरावट के साथ खुला है। जबकि चांदी के रेट में 1,200 रुपये की गिरावट आई है।
सोना-चांदी के रेटों में वीरवार को मिला-जुला असर देखने को मिला था। एमसीएक्स पर जहां दोनों धातुओं के रेटों में तेजी आई तो वहीं दिल्ली सर्राफा में इसमें गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर दिन के कारोबार के दौरान सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1800 रुपये तो चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से अधिक महंगी हो गई। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के रेट 7000 रुपये से ज्यादा गिर गई।
एमसीएक्स पर क्या भाव?
एमसीएक्स पर वीरवार को सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले। दिनभर दोनों धातुओं में गिरावट रही, लेकिन रात्रि को इनमें तेजी आ गई। वीरवार रात्रि करीबन 10 बजे जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1643 रुपसे की तेजी के साथ 1,53,419 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 3226 रुपये चढक़र 2,43,144 रुपये पर थी
आईबीजेए (आईबीजेएइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ) के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,184 रुपये कम होकर 1,49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹151630 ₹139000 ₹113760
मुंबई ₹151480 ₹138850 ₹113610
कोलकाता ₹151480 ₹138850 ₹113610
चेन्नई ₹152730 ₹140000 ₹116500
लखनऊ ₹151630 ₹139000 ₹113760
