31 मार्च 2026 सोने चांदी के ताजा रेट: चांदी के रेट बढ़े,सोने की चमक हुई तेज
सोने चांदी के आज मंगलवार यानि 31 मार्च 2026 को भाव जारी कर दिए गये हैं। मध्य-पूर्व में हो रहे युद्ध के बीच चांदी के रेटों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी के रेट बढक़र 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
आपको बता दें कि उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा का रेट 0.03 फीसद बढक़र यानी 72 रुपये तेजी के साथ 2,29,033 रुपये किलो हुआ है। पिछले दिन यह 2,28,961 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि चांदी का वायदा रेट इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन(Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक चांदी के रेट सोमवार को बाजार बंद होने तक 2,30,135 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत बढक़र 2,45,000 रुपये किलो हो गई। सोने के रेट में करीबन 600 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 1,45,051 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा।
शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
मुंबई ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
कोलकाता ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
चेन्नई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
पटना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
नोएडा ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
गुरुग्राम ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
चंडीगढ़ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
जयपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
लुधियाना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
गुवाहाटी ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
10 ग्राम सोने के दाम (आज का रेट)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
मुंबई ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
कोलकाता ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
चेन्नई ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710
