home page

महिंद्रा ने SUV पोर्टफोलियो की कीमतों में फिर बढ़ोतरी पर कर रही विचार, जानिए कंपनी की योजना

 | 
NREWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

महिंद्रा की स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी7एक्सओ और बोलेरो जैसी पॉपुलर गाड़ियों की मौजूदा समय में बाजार में बंपर डिमांड हैं। कंपनी के व्हीकल डिविजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने संकेत दिए हैं कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण आगामी दो हफ्तों में कीमतों में संशोधन पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी का यह भी मानना है कि GST कटौती और फेस्टिवल सीजन के चलते गाड़ियों की मजबूत मांग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। 
भारतीय बाजार में SUV बेचने वाली पॉपुलर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बार फिर अपनी SUV की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है और इसके पीछे कंपनी बढ़ते इनपुट कॉस्ट और कमोडिटी के दामों में तेजी का हवाला दे रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर फिर से विचार कर रही है। कंपनी जिंस (कच्चे माल) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को देखते हुए अगले दो हफ्ते में इस संबंध में अंतिम फैसला ले सकती है। महिंद्रा ग्रुप के व्हीकल डिविजन के CEO नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने PTI से बातचीत में बताया कि कंपनी इस साल जनवरी, अप्रैल और जुलाई में पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है, जिसमें जुलाई में एसयूवी की कीमतों में करीब 2.7 % की बढ़ोतरी की गई थी। 

कीमतों में अब तक हुई बढ़ोतरी का ग्राहकों की पूछताछ और बुकिंग पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिंद्रा के वाहन अभी भी GST में कटौती से पहले की कीमतों के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे बाजार में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। कंपनी को पूरी उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान जीएसटी कटौती और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बदलाव के चलते महिंद्रा सहित पूरी व्हीकल इंडस्ट्री में मांग का यह शानदार दौर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now